library

“किताबें ही हमारा परिचय, विश्व में व्याप्त विचारों और विचारधाराओं से करवाती हैं।” “किताबें मानव को मानवता का पाठ पढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाती हैं।” “किताबों के माध्यम से ही मानव का चौतरफा विकास होता है।” “किताबें ज्ञान का वो दीपक जलाती हैं, जिनसे संसार प्रकाशित होता है।” “किताबों की मजबूत भूमिका के चलते ही मानव की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है।”.

Thursday, 24 April 2025

पुस्तकोपहार 2025


 

KENDRIYA VIDYALAYA LANSDOWNE

 

 



केन्द्रीय विद्यालय लैंसडाउन में विद्यालय की प्राचार्या केआह्वान एवं प्रोत्साहन से पिछली कक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं ने  अप्रैल  माह में विद्यालय में आयोजित  "पुस्तकोपहार" उत्सव के अंतर्गत अपनी पिछली कक्षाओं की पुस्तकों को विद्यालय के पुस्तकालय को उपहार स्वरूप प्रदान किया। तथा ये पुस्तके पुस्तकालय द्वारा विद्यालय के बच्चों को उपहार रूप में  प्रदान की गयीं।

इस कार्यकम में विद्यालय के प्राथमिक विभाग एवं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विभागों के  लगभग 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपना योगदान पुस्तकों के रूप में प्रदान किया।